Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 23:57

राजकोट : गुजरात के राजकोट में तीन लोगों ने एक दलित महिला को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती शाम मोरबी रोड इलाके में यह घटना घटी। महिला अपने एक रिश्तेदार के साथ स्कूटर से घर लौट रही थी।
आरोपियों ने उन्हें रोका और महिला के रिश्तेदार की पिटाई की। महिला को निकट के एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले का एक आरोपी फरार है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, November 20, 2013, 23:57