मणिपुर में आम हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

मणिपुर में आम हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

इंफाल : मणिपुर में एक स्थानीय समिति द्वारा आज आहूत 12 घंटे की आम हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हुआ। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान राज्य के नौ जिलों में बाजार और शैक्षिक संस्थान बंद रहे और सड़कों पर वाहन नहीं चले।

अधिकारियों ने बताया कि चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर गैर चिह्न्ति क्षेत्रों में लकड़ी के बाड़ लगाने को लेकर कमेटी आफ प्रोटेक्शन आफ लैंड बार्डर फेंसिंग (सीपीएलबीएफ) द्वारा आहूत हड़ताल की प्रतिक्रिया में मणिपुर के भीतर और पड़ोसी राज्यों में परिवहन सेवाएं बंद रहीं।

इस हड़ताल को कई गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक संगठनों ने का समर्थन किया है। हड़ताल के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।

सूत्रों ने कहा कि तीन जिलों चंदेल, चूढचंद्रपुर और उखरूल में अचिह्न्ति क्षेत्रों में लकड़ी की बाड़ लगाने का कार्य यदि नहीं रोका गया तो 18 हजार निवासियों वाले करीब 43 गांव पड़ोसी देशों की सीमा में आ जाएंगे।

इस आरोप के बाद राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पत्र लिखकर चंदेल जिले में भारत.म्यामां सीमा पर कुछ क्षेत्रों का पुन:सर्वेक्षण करने के लिए कहा है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 7, 2013, 14:43

comments powered by Disqus