फेसबुक पर किया अनफ्रेंड तो लड़की के चेहरे पर फेंका खौलता पानी

फेसबुक पर किया अनफ्रेंड तो लड़की के चेहरे पर फेंका खौलता पानी

ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फपुर में एक लड़के ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की फ्रेंडलिस्ट (दोस्तों की सूची) से हटाने पर लड़की के मुंह पर गर्म पानी फेंक दिया। इससे लड़की बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

लड़की ने बताया कि मेरे पिता टीचर हैं। आरोपी मेरे घर ट्यूशन लेने आया करता था। एक साल पहले मैंने उसकी फेसबुक रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी क्योंकि तब मुझे वह ठीक लगता था लेकिन बाद में वह गाली-गलौज करने लगा इसलिए पिछले हफ्ते मैंने उसे अनफ्रेंड कर दिया।

लड़की ने फेसबुक वॉल पर अनाप-शनाप लिखने पर आरोपी युद्धिष्ठिर यादव को ब्लॉक कर दिया था और उसे फ्रेंडलिस्ट से हटा दिया था। इससे नाराज होकर युद्धिष्ठिर ने लड़की के चेहरे पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। घटना काजी मोहमदपुर थाने के एक मोहल्ले की है।

आरोपी समस्तीपुर का रहने वाला है। उसके पिता एक सैनिक स्कूल के रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। वह मिठनपुरा मोहल्ले में गायत्री लॉज में रहता है। लड़की शहर के ही एक नामी-गिरामी स्कूल में आठवीं क्लास की छात्रा है।

First Published: Friday, January 3, 2014, 10:05

comments powered by Disqus