रांची में 10वीं की छात्रा से 8 युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रांची में 10वीं की छात्रा से 8 युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रांची में 10वीं की छात्रा से 8 युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्ताररांची : रांची शहर में कक्षा दस की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आज बताया कि कल दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक कोचिंग कक्षा जाने के लिए घर से निकली 16 वर्षीय छात्रा एक व्यक्ति के साथ रातू रोड स्थित एक मंदिर गयी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भीमसेन ने बताया कि उसी समय 24-25 साल के आठ लोग आ गए और उसे नजदीक में एक जगह पर ले गए जहां पर उन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने एमएमएस क्लिप भी तैयार की। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 15, 2014, 00:23

comments powered by Disqus