Last Updated: Friday, January 3, 2014, 19:40
नई दिल्ली : कांग्रेस से पांचवीं बार विधायक बने और पूर्व उद्योगमंत्री हारून युसूफ को आज कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया। सुल्तानपुर माजरा से कांग्रेस विधायक जय किशन को कांग्रेस विधायी दल का उपनेता बनाया गया।
युसूफ 1993 से बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बादली से कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव को कांग्रेस विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 3, 2014, 19:40