दिल्ली में तपती गर्मी , पारा 42 डिग्री के पार

दिल्ली में सताने लगी गर्मी , पारा 42 डिग्री के पार

दिल्ली में सताने लगी गर्मी , पारा 42 डिग्री के पारज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अब गर्मी झुलसाने लगी है। दिल्ली में बुधवार को अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी में गुरुवार के भी इतना ही गर्म रहने की भविष्यवाणी की है। जबकि राजस्थान के गंगानगर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


मंगलवार को दिल्ली का तापमान 2010 के बाद 29 अप्रैल को दर्ज सबसे ज्यादा तापमान था। इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिनभर आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)




First Published: Thursday, May 1, 2014, 10:10

comments powered by Disqus