Last Updated: Monday, January 20, 2014, 15:31
कोलकाता : शहर के बाबूघाट इलाके में कैब से खींचकर एक महिला को निकाला गया और पांच लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना कल रात में करीब नौ बजे तब हुई जब महिला को एक वाहन में सवार अज्ञात युवकों ने कैब से जबरदस्ती खींचकर निकाला और फिर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने बाबूघाट से भाड़े पर कैब लिया था। उसकी उम्र 20 साल के आसपास है।
बाद में उन लोगों ने उसे हावड़ा के पास फेंक दिया। कुछ लोगों ने महिला को देखा जिसके बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात में पांच युवक संलिप्त थे। यह घटना शहर के वातगुंगे पुलिस थाना इलाके में हुई है। डीसी (पोर्ट) वी सोलोमन ने कहा, ‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’ (एजेंसी)
First Published: Monday, January 20, 2014, 15:31