मुंबई में देश की पहली मोनोरेल का परिचालन शुरू

मुंबई में देश की पहली मोनोरेल का परिचालन शुरू

मुंबई में देश की पहली मोनोरेल का परिचालन शुरूमुंबई : वर्षों की देरी के बाद और परिचालन से संबंधित कई अड़चनों से पार पाते हुए आखिरकार देश की पहली मोनोरेल का परिचालन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मोनोरेल सेवा का शनिवार को उद्घाटन किया। रविवार से मुंबई के लोग इसमें सफर करना शुरू करेंगे।

मोनोरेल सेवा का उद्घाटन करने के बाद चव्हाण ने कहा, ‘8.9 किलोमीटर लंबे इस व्यावसायिक अभियान के पहले चरण के तहत रविवार से महानगर के पूर्वोत्तर सीमांत में वडाला-चेंबूर स्टेशन सुबह 7 बजे पहली ट्रेन के परिचालन के साथ ही जुड़ जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के पूरा होने में एक और साल का वक्त लगेगा।

चव्हाण ने कहा कि करीब 1,900 करोड़ रूपए की लागत से बनी मोनोरेल में एक माह में दो लाख यात्रियों के यात्रा करने का अनुमान है और यह महानगर की उपनगरीय परंपरागत ट्रेन सेवा के लिए पूरक व्यवस्था की तरह कार्य करेगी। दो चरणों में 3,000 करोड़ रूपए की लागत आने की संभावना है। द्वितीय चरण के तहत दक्षिणी मुंबई के संत गाडगे महाराज चौक तक सेवा का विस्तार होगा।

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मोनोरेल यात्रा का किराया पांच रूपए से 11 रूपए के बीच निर्धारित किया गया है। एमएमआरडीए मोनोरेल के अधीन है और वही मोनोरेल का संचालन करेगी। शुरूआत में मोनोरेल सेवा में चार कोच होंगे जिसमें हर 15 मिनट के अंतराल पर एक साथ 570 यात्री यात्रा कर सकेंगे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 2, 2014, 00:32

comments powered by Disqus