Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 17:54
रांची : डाल्टनगंज से कांग्रेस विधायक केएन त्रिपाठी झारखंड में बर्खास्त मंत्री ददई दूबे के स्थान पर राज्य के नये मंत्री होंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने गुरुवार को यहां घोषणा की कि मंत्रिमंडल से बख्रास्त मंत्री ददई दूबे के स्थान पर कांग्रेस के ही कृष्णानंद त्रिपाठी को मंत्री बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने त्रिपाठी के नाम की स्वीकृति दे दी है और उन्हें शीघ्र शपथ दिलाये जाने के लिए उन्होंने आज स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इससे पूर्व कल राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री ददई दूबे को मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देने के कारण मंत्रिमंडल से बख्रास्त कर दिया गया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, February 20, 2014, 17:54