सिर्फ 10 रुपये के लिए कर दिया कत्ल!

सिर्फ 10 रुपये के लिए कर दिया कत्ल!

ज़ी मीडिया ब्यूरो

पटना: यह बात सुनकर हैरानी होती है कि क्या सच में किसी का कत्ल सिर्फ 10 रुपये के लिए हो सकता है। आप यकीन करे ना करे लेकिन बिहार के कटिहार में ऐसा हुआ है। बिहार के कटिहार में एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि उसने गुटखा खाने के लिए 10 रूपए देने से मना कर कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक 20 साल के दीपक कुमार यादव की कटिहार में मंगलवार रात हत्या कर दी गई। यादव को इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसने चार लोगों को गुटखे के लिए 10 रूपए देने से इंकार कर दिया था।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक असगर इमाम ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। यह बहुत हैरान करने वाली वारदात है कि सिर्फ 10 रूपए के लिए किसी का कत्ल कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

First Published: Wednesday, January 8, 2014, 16:35

comments powered by Disqus