कामदुनी गैंगरेप मामले का आरोपी गिरफ्तार

कामदुनी गैंगरेप मामले का आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता : कामदुनी सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के एक आरोपी को आज उत्तरी 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या नौ हो गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखर्जी ने बताया कि रफीक इस्लाम को जिले के शाशन इलाके में स्थित एक घर से गिरफ्तार किया गया।

सात जून को उत्तरी 24 परगना जिले के कामदुनी में एक लड़की से बर्बर तरीके से बलात्कार किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। लड़की कॉलेज से अपने घर लौट रही थी। उसका शव अगली सुबह बरामद हुआ था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 27, 2013, 09:17

comments powered by Disqus