एक किशोर को उसके ही सहपाठी ने चाकू घोंपकर मार डाला

एक किशोर को उसके ही सहपाठी ने चाकू घोंपकर मार डाला

श्रीनगर : कश्मीर के बारामूला जिले में 17 साल के एक किशोर की उसके सहपाठी ने बस इतनी सी बात पर हत्या कर दी कि उसे एक लड़की से उसकी नजदीकी खटक रही थी। पुलिस ने बताया कि आज सुबह बारामूला में करिप्पा पार्क के समीप इरफान फारूक भट (17) ने कहासुनी होने के बाद इरशाद अहमद गनै को कथित रूप से चाकू घोंप दिया।

इरशाद को जिला अस्पताल बारामूला ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच कुछ दिनों से टकराव चल रहा था क्योंकि दोनों एक ही लड़की को चाहते थे जो ट्यूशन सेंटर में उनकी सहपाठी थी। इरशाद की मौत पर उसके रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने प्रदर्शन किया। वे उसका शव तहसील कार्यालय के बाहर रखकर धरने पर बैठ गए। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 3, 2014, 21:20

comments powered by Disqus