लाजपत नगर लूट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लाजपत नगर लूट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लाजपत नगर लूट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में 28 जनवरी को दिन दहाड़े करीब 8 करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति ही इस लूट का मुख्य षडयंत्रकर्ता था और उसी ने लूट की योजना बनाई थी।

पुलिस ने बताया कि लूट में शामिल अजय (20) नाम के व्यक्ति को आज सुबह गिरफ्तार किया गया। अजय उस नाबालिग का रिश्तेदार है जिसने कथित तौर पर इस लूट की साजिश रची। मामले में नाबालिग को पहले ही हिरासत में ले लिया जा चुका है जबकि तीन अन्य आरोपियों को चंडीगढ से गिरफ्तार किया गया।

व्यवसायी राजेश कालरा के लिए काम करने वाले नाबालिग ने अजय को इस बात के लिए तैयार किया। उसने अजय को बताया कि उसका बॉस बड़ी मात्रा में नकदी का लेन देन करता है। वे आसानी से राजेश को लूट सकते हैं और अमीर बन सकते हैं। अजय ने फिर शक्ति नायडू को तैयार किया जिसने वारदात को अंजाम देने में मदद की। हालांकि, शक्ति और कई अन्य का अभी तक कोई अता पता नहीं चला है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूट की इस घटना को करीब सात लोगों ने अंजाम दिया था। तीन अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

लूट को अंजाम देने के बाद गिरोह ने अलग होने का निर्णय किया और विभिन्न ठिकानों पर चले गए। इस बीच उन्होंने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर दिए थे और एक दूसरे से संपर्क भी नहीं किया था। पुलिस ने बताया कि इसके कारण भी उन्हें ढूंढने में दिक्कत आई। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 4, 2014, 10:08

comments powered by Disqus