Last Updated: Monday, February 24, 2014, 09:06
ज़ी मीडिया ब्यूरोमेरठ: यूपी के मेरठ शहर में तेंदुए का खौफ जारी है। शहर में एक तेंदुआ घुस गया है। उस तेंदुए का पता नहीं चल पाया है कि वह कहां है। इस बीच मेरठ में आज स्कूल-कॉलेज और बाजार एहतियातन बंद कर दिया गया है। अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है और यह दो लोगों पर अबतक हमला कर चुका है। शहर में लोगों का घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।
वन विभाग के अफसरों ने डब्लूटीआई की टीम बुलाई है। सेना को बुला लिया गया है जो उसके पकड़ने में पुलिस की मदद कर रही है। वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि तेंदुआ दोपहर करीब 12 बजे सदर क्षेत्र में किशनचन्द्र टिम्बर की दुकान के गोदाम में देखा गया था। इस दौरान एक व्यक्ति तेंदुए को देखने गोदाम में घुस गया। इस पर तेंदुआ ने पंजा मार कर उसे घायल कर दिया और भागकर पास ही स्थित अस्पताल में घुस गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल तेंदुआ अस्पताल के अन्दर ही है। तेन्दुएं को पकड़ने के लिए वाइल्ड ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम को बुलाया गया है।
मौके पर पुलिस के साथ ही पुलिस के आला अफसर भी पहुंच गए हैं। भीड़ के जमा होने से वन विभाग की टीम और पुलिस को उन्हें नियन्त्रित करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Monday, February 24, 2014, 08:40