केजरीवाल सरकार को लेफ्टिनेंट गवर्नर ने दिया झटका, बरखा सिंह को हटाने की मांग ठुकराई

केजरीवाल सरकार को लेफ्टिनेंट गवर्नर ने दिया झटका, बरखा सिंह को हटाने की मांग ठुकराई

केजरीवाल सरकार को लेफ्टिनेंट गवर्नर ने दिया झटका, बरखा सिंह को हटाने की मांग ठुकराईज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने आज केजरीवाल सरकार को तगड़ा झटका देते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह को हटाने की उनकी मांग को खारिज कर दिया। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार को बरखा सिंह को हटाने और नई नियुक्ति संबंधी फाइल वापस करते हुए इस संबंध में जवाब तलब किया है।

खिड़की एक्सटेंशन मामले में कानून मंत्री सोमनाथ भारती को समन भेजने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह को हटाने की मांग की थी। केजरीवाल का कहना था कि चूंकि बरखा सिंह पूर्व में एक पार्टी की प्रवक्ता रह चुकी हैं और इस पद पर वह निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर सकतीं। लिहाजा उन्हें हटाकर साहित्यकार मैत्रयी पुष्पा को अध्यक्ष बनाया जाए।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने आज उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की थी और अध्यक्ष पद से उन्हें हटाने की आप सरकार की पहल के संबंध में उनके समक्ष अपने विचार पेश किये थे। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में बरखा ने कहा, ‘मैं एक संवैधानिक पद पर हूं और दिल्ली सरकार मुझे नहीं हटा सकती है। मैंने डीसीडब्ल्यू के नियमों की पुस्तिका उन्हें सौंपी है ताकि उन्हें इस बात का पता चल सके कि सरकार अध्यक्ष को पद से नहीं हटा सकती है।’

First Published: Thursday, January 30, 2014, 19:03

comments powered by Disqus