LIVE : रोक के बावजूद लाउडस्पीकर पर सुनी जा रही है संकल्प लेने की आवाज

LIVE : रोक के बावजूद लाउडस्पीकर पर सुनी जा रही है संकल्प लेने की आवाज

LIVE : रोक के बावजूद लाउडस्पीकर पर सुनी जा रही है संकल्प लेने की आवाजज़ी मीडिया ब्यूरो

अयोध्या : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की संकल्प सभा को रोके जाने और अयोध्या को पूरी तरह से पुलिस छावनी में बदले जाने के बावजूद कुछ कार्यकर्ता कारसेवकपुरम पहुंचकर संकल्प लेने में सफल रहे। प्रशासन ने हालांकि विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम में पत्रकारों को जाने नहीं दिया लेकिन लाउडस्पीकर पर संकल्प लेने की आवाज सुनायी दे रही थी। एसएसपी के.बी. सिंह ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया जबकि लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र ने कहा कि स्थल पर जाने की किसी को अनुमति नहीं थी। प्रशासन ने अभी तक एक हजार से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किया है।

गोंडा : पुलिस ने गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली से वैशाली एक्सप्रेस से आ रहे योगी आदित्य नाथ को गोंडा में समर्थकों समेत गिरफ्तार किया गया है। गोंडा स्टेशन से निकलकर अयोध्या जाने की कोशिश करते समय उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह और दूसरे भाजपा नेता भी गिरफ्तार किए गए हैं।


फैजाबाद : संकल्प सभा पर सपा सरकार और विहिप अब आमने-सामने आ गई है। एक ओर जहां जिला प्रशासन ने फैजाबाद की सीमाएं सील कर विहिप कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू कर दी है वहीं विहिप भी आज की संकल्प सभा के फैसले पर अडिग है। पूरी अयोध्या नगरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फोरलेन हाईवे को भी बंद कर दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार को पूर्वमंत्री लल्लू सिंह, विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा समेत भाजपा, संघ, विहिप व राममंदिर न्यास से जुड़े 337 पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 42 लोगों को नजरबंद कर दिया गया है। नए प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त, डीजीपी देवराज नागर अयोध्या पहुंचकर गुरुवार देर रात तक रणनीति बनाते रहे।

अखिलेश सरकार ने संकल्प सभा प्रतिबंधित करने के बाद विहिप और भाजपा के बड़े नेताओं को भी सख्त चेतावनी दी है। रामसेवकपुरम्, कारसेवकपुरम्, मठ-मंदिरों समेत सरयू घाट का दौरा कर प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त ने चेतावनी दी है कि संकल्प सभा में डॉ. प्रवीण तोगड़िया, अशोक सिंहल या कोई भी विहिप-भाजपा का बड़ा नेता आएगा तो खैर नहीं होगी। उनपर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

First Published: Friday, October 18, 2013, 09:00

comments powered by Disqus