महिलाओं के लिये बनी ‘निर्भीक’ रिवाल्वर लॉन्च

महिलाओं के लिये बनी ‘निर्भीक’ रिवाल्वर लॉन्च

कानपुर : ‘निर्भया’ के नाम पर विशेष रूप से महिलाओं के लिये बनाई गयी हल्की रिवाल्वर ‘निर्भीक’ को आज लांच किया गया और पहली तीन रिवाल्वर महिलाओं को दी गयी जबकि बाकी सात रिवाल्वर पुरूषों को दी गयी है।

इस रिवाल्वर को सादे समारोह में आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन एम सी बंसल ने सबसे पहली तीन ‘निर्भीक’ रिवाल्वर महिलाओं को दी गयी जिनमें लखनउ की गीता यादव, बाराबंकी की कल्पना पांडे और दिल्ली की गीता खरबंदा शामिल थी। बाकि सात रिवाल्वर पुरूषों को दी गयी।

फील्ड गन फैक्ट्री के जनरल मैनेजर अब्दुल हमीद ने को बताया कि देश के साथ विदेशों से मिल रही सराहना से हम बहुत उत्साहित है। अभी तक देश से फैक्ट्री को इस रिवाल्वर के तीन दर्जन से अधिक आर्डर मिल चुके है जिन्हें अब नियमित रूप से बुकिंग के आधार पर दिया जायेगा।

दिल्ली के निर्भया गैंग रेप कांड के बाद निर्भया को समर्पित यह रिवाल्वर मात्र 500 ग्राम की है। फैक्ट्री ने आज इसे महिलाओं को एक खूबसूरत गहनों के डिब्बे में सजा कर महिलाओं को दिया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 25, 2014, 15:08

comments powered by Disqus