मधु भादुड़ी ने `आप` पर लगाए आरोप, कहा-पार्टी में इंसानियत खत्म

मधु भादुड़ी ने `आप` पर लगाए आरोप, कहा-पार्टी में इंसानियत खत्म

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : `आप` पार्टी की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य मधु भादुड़ी ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। मधु ने आरोप लगाया है कि `आप` पार्टी में इंसानियत मर चुकी है और पार्टी का मकसद सत्ता में आने के बाद लोगों की सेवा के बजाय केवल चुनाव जीतना रह गया है।

मधु भादुड़ी `आप` पार्टी की संस्थापक सदस्य हैं। उन्होंने कहा `अब पार्टी में इंसानियत नाम की चीज नहीं रह गई है। `आप` को 15 जनवरी की घटना के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। सत्ता में आने के बाद `आप` पार्टी की प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं। पार्टी अपनी नीति से भटक गई है। अब उसकी नीति इस्तेमाल करो और फेंको की हो गई है। `आप` पार्टी का मकसद अब सिर्फ चुनाव जीतना रह गया है।`

`आप` पार्टी में आए दिन बगावती सुर देखने को मिल रहे हैं। पार्टी के खिलाफ आवाज उठाने पर लक्ष्मीनगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी को निष्कासित किया जा चुका है। बिन्नी के अलावा कई नेताओं ने `आप` पार्टी की कार्यशैला पर सवाल उठाए हैं।

First Published: Sunday, February 2, 2014, 13:34

comments powered by Disqus