Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 13:56
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : महाराष्ट्र सरकार ने कथित रूप से मंत्रियों के नाम पर मतभेद उभरने के बाद कैबिनेट का विस्तार टाल दिया है। महाराष्ट्र सरकार रविवार को कैबिनेट का विस्तार करने वाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र अमित देशमुख को कैबिनेट में शामिल किया जाना है। महाराष्ट्र कैबिनेट में तीन रिक्तियां हैं जिन्हें भरा जाना है।
राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद कैबिनेट विस्तार पर अटकलें लगने शुरू हुईं। कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों की घोषणा आज शाम तक की जा सकती है।
लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद कैबिनेट में फेरबदल का फैसला किया गया है। राज्य में लोकसभा की 48 सीटों में से कांग्रेस पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल हुई। मुख्यमंत्री चव्हाण ने इस हार की जिम्मेदारी ली है। महाराष्ट्र में अगले छह महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कैबिनेट में होने जा रहे इस बदलाव को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
First Published: Sunday, June 1, 2014, 13:56