Last Updated: Monday, January 27, 2014, 19:34

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के फरमान जिसमें कार्यकर्ताओं से कहा गया था कि चुंगी मत चुकाओ और जो इसके खिलाफ आवाज उठाये तो तोड़फोड कर दो के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई इलाकों कें चुंगी नाकाओं पर तोड़फोड की।
तोड़फोड़ की कार्यवाही का राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस राकांपा गठबंधन ने कड़े शब्दों में निंदा की है और मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
नवी मंबई के एक समारोह में पिछली रात ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से मराठी में कहा था कि ‘अगर कोई बीच में आए तो उसे तोड़ो’ उन्होंने कहा जब तक आपको यह नहीं बताया जा रहा है कि टोल क्यों दिया जा रहा है तब तक चुंगी मत दो।
उसके कुछ घन्टों बाद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए और अवरोधकों को गिराते हुए हिंसा पर उतर आए। मनसे कार्यकर्ताओं ने ठाणे जिले और मुंबई के आसपास आधे दर्जन से अधिक चुंगी नाको पर तोड़फोड़ की।
मनसे के विधान सभा सदस्य प्रवीण दारेकर सहित 25 कार्यकर्ताओं को टोलप्लाजा में तोड़फोड़ करने के लिए दाहिसर में हिरासत में लिया गया। जिले के कल्याण इलाके में मनसे कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधान सभा सदस्य प्रकाश बोहिर के नेतृत्व में कई चुंगी नाकाओं पर धावा बोला और तोड़फोड़ की। पुलिस ने तोड़फोड़ करने के मामले मे केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 27, 2014, 19:34