महर्षि विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति यौन शोषण मामले में गिरफ्तार

महर्षि विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति यौन शोषण मामले में गिरफ्तार

महर्षि विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति यौन शोषण मामले में गिरफ्तारभोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित महर्षि विद्यालय की पूर्व शिक्षिका का कथित यौन शोषण करने के आरोप में महर्षि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गिरीश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्मा की गिरफ्तारी भोपाल स्थित उनके आवास से रविवार देर शाम हुई है।

पिछले दिनों एक पूर्व शिक्षिका ने संस्था में कार्यरत रहने के दौरान वर्मा द्वारा यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने वर्मा द्वारा जान की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया था। यह शिकायत उन्होंने महिला थाने में इसी साल मार्च महीने में की थी। वर्मा ने शुक्रवार को महिला थाने में पहुंचकर अपने बयान भी दर्ज कराए थे।

पीड़ित महिला का आरोप था कि वर्मा उसे कई बार अपने साथ यात्राओं पर ले गए और उसका यौन शोषण किया, जबकि वर्मा इन आरोपों को नकारते रहे हैं। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद उसकी जांच की और रविवार शाम भोजपुर रोड स्थित वर्मा के आवास पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जहांगीराबाद क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक सलीम खां पुलिस बल के साथ जब वर्मा को गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंचे तब वर्मा के सुरक्षा गाडरें के साथ उनका विवाद भी हुआ और अंतत: वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 30, 2013, 11:56

comments powered by Disqus