पश्चिम बंगाल में ममता का जादू बरकरार, निगम में 3 सीटों पर तृणमूल का कब्जा

पश्चिम बंगाल में ममता का जादू बरकरार, निगम में 3 सीटों पर तृणमूल का कब्जा

पश्चिम बंगाल में ममता का जादू बरकरार, निगम में 3 सीटों पर तृणमूल का कब्जाकोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जादू कायम है जहां तृणमूल कांग्रेस ने पांच निगम में से तीन में जीत दर्ज की है। यहां पर पिछले सप्ताह चुनाव हुआ था। हावड़ा नगर निगम चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना में पार्टी आगे है।

तृणमूल कांग्रेस ने झाड़ग्राम और कृष्णानगर में विजय हासिल की है तथा मेदिनीपुर में उसका जादू बरकरार है। कांग्रेस नेता अधीर चौधरी के गढ़ बहरामपुर में पहली बार पार्टी को कुछ सीटों पर फतह हासिल हुयी है।

झाड़ग्राम में वाम मोर्चे की जगह सत्ता तृणमूल को मिल गयी है वहीं मेदिनीपुर और कृष्णानगर में उसने अपना वर्चस्व कायम रखा है। कृष्णानगर में तृणमूल ने 24 में से 22 सीट हासिल की जबकि दो सीट निर्दलीय के खाते में गईं।

मेदिनीपुर में 25 सीट में से तृणमूल को 13 सीट मिली जबकि वाम मोर्चा और कांग्रेस ने चार-चार सीट हासिल करने में सफलता पायी। यहां एक सीट भाजपा के खाते में गई। तीन सीटों पर परिणाम की घोषणा नहीं हुई है। झाड़ग्राम में तृणमूल ने 17 में से 16 सीट प्राप्त की जबकि वाम मोर्चा एक सीट ही निकालने में कामयाब रहा।

मुर्शिदाबाद जिले के मुख्यालय, बहरामपुर निगम में तृणमूल ने पहली बार दो वार्ड में जीत हासिल की है। कांग्रेस को यहां कुल 25 में से 23 सीट मिली। 2008 में कांग्रेस ने बहरामपुर में सभी 25 सीटें जीती थीं। निगम चुनाव परिणाम पर रेल राज्य मंत्री अधीर चौधरी ने बहरामपुर में कहा, ‘पार्टी की मौजूदगी पर सवाल उठा है। पार्टी नेतृत्व को हालात को बदलने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिएं।’

हालांकि, उन्होंने तृणमूल को श्रेय देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘उम्मीदवार अपनी बदौलत जीतते हैं।’ हावड़ा नगर निगम के लिए जारी मतगणना में वाम मोर्चा बेहतर स्थिति में नहीं दिख रहा है। यहां पर वाम मोर्चा का 1984 से ही कब्जा है। कुल 50 वार्ड में से अब तक घोषित 12 सीटों में से नौ पर तृणमूल ने जीत हासिल की है। हावड़ा की मेयर, माकपा की ममता जायसवाल भाजपा की गीता राय से पराजित हो गयी हैं जबकि उप मेयर भाकपा की कावेरी मोइत्रा को तृणमूल की उम्मीदवार सावित्री देवी शा से हार मिली है। (एजेंसी)



First Published: Monday, November 25, 2013, 14:34

comments powered by Disqus