दिल्ली में मणिपुरी युवक पर हमला, लूटपाट

दिल्ली में मणिपुरी युवक पर हमला, लूटपाट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक मणिपुरी युवक सोमवार को हमले और लूटपाट का शिकार हुआ। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीड़ित युवक सुतसिकरेन (22) दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। युवक पर सोमवार तड़के 3.30 बजे उस वक्त हमला हुआ जब वह दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके के पर्यावरण कांप्लेक्स स्थित अपने घर लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक, लगभग पांच लोगों ने युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 11, 2014, 12:17

comments powered by Disqus