Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 16:04
रांची : झारखंड के सिमडेगा जिले में नक्सलियों ने दो जगहों पर तीन लोगों की हत्या कर दी। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, राजधानी रांची से करीब 110 किलोमीटर दूर सिमडेगा जिले के कोलीबेरा इलाके में दो लोगों की हत्या शनिवार रात गोली मार कर दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) ने कांड को अंजाम देने के बाद छोड़े गए पर्चे में हत्या की जिम्मेदारी ली है। एक अन्य घटना में पीएलएफआई के नक्सलियों ने उसी जिले के तेथइतानगर गांव में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने उस व्यक्ति पर संगठन के नाम पर उगाही करने का आरोप लगाया है। झारखंड में सक्रिय छह नक्सली संगठनों में पीएलएफआई भी शामिल है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, November 24, 2013, 16:04