बिहार में नक्सलियों ने विधायक का पेट्रोल पंप फूंका

बिहार में नक्सलियों ने विधायक का पेट्रोल पंप फूंका

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हथियारबंद नक्सलियों के एक समूह ने भारतीय जनता पार्टी (भापजा) के एक विधायक के पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि विधायक ने नक्सलियों को लेवी देने से मना किया था।

पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार रात 15 से 20 की संख्या में नक्सलियों ने रामसूरत राय के पेट्रोल पंप पर हमला किया। पहले उन्होंने पंप पर कर्मचारियों की पिटाई की और फिर पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया। राय औरई से भाजपा विधायक हैं।

सिंह ने कहा कि नक्सलियों ने पटयासा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बम विस्फोट किए। पुलिस को मौके से तीन जिंदा बम भी मिले हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 14, 2014, 14:09

comments powered by Disqus