दिल्ली के प्रोटेम विधानसभा अध्यक्ष होंगे मतीन अहमद

दिल्ली के प्रोटेम विधानसभा अध्यक्ष होंगे मतीन अहमद

नई दिल्ली : कांग्रेस के विधायक मतीन अहमद दिल्ली विधानसभा में प्रोटेम विधानसभा अध्यक्ष होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दी।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि हमने उनका (अहमद) नाम प्रस्तावित किया है, वे प्रोटेम विधानसभा अध्यक्ष होंगे। केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जगदीश मुखी और जनता दल-यूनाइटेड के सोएब इकबाल के नाम भी प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन उन्होंने इनकार किया। प्रोटेम विधानसभा अध्यक्ष सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हैं और नए विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचित होने तक सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करते हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें 2 जनवरी तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा गया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 1, 2014, 12:51

comments powered by Disqus