Last Updated: Friday, January 17, 2014, 09:44
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: मुंबई से लापता एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश मिली है। मुंबई के इस्टर्न हाईवे के कंजूरमार्ग इलाके में एक लड़की की जली हुई लाश मिली है। यह लाश 12 दिनों से लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर एस्थर एन्हुआ की ही है। पुलिस को इस बात का शक है कि लड़की के साथ कुछ गलत किया गया और उसके बाद हत्या कर उसकी लाश को जलाने की कोशिश की गई।
एस्थर के परिजनों ने जीआरपी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एस्थर के चाचा अरुण कुमार ने कहा है कि उनकी भतीजी एन्हुआ 5 जनवरी से लापता थी। वो मुंबई के कुर्ला स्टेशन से वो गायब हुई थी लेकिन पुलिस उसे खोजने में नाकाम रही। पीड़ित परिवार ने दावा किया है कि पुलिस से भरोसा टूटने के बाद उन्होंने खुद ही लाश को ढूंढ निकाला। लेकिन पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोल रही है। लाश पूरी तरह से जली हुई है। जांच में मदद के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
गौर हो कि एस्थर एन्हुया मुंबई में एक बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। छुट्टियों में वह अपने घर विजयवाड़ा गई थी और 5 जनवरी को ट्रेन से मुंबई पहुंची थी और तभी से वो लापता थी।
First Published: Friday, January 17, 2014, 09:44