रिहा हुए राज, कहा- MNS का रास्ता रोको आंदोलन सफल रहा

रिहा हुए राज, कहा- MNS का रास्ता रोको आंदोलन सफल रहा

रिहा हुए राज, कहा- MNS का रास्ता रोको आंदोलन सफल रहा

ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: मनसे प्रमुख राज ठाकरे को रिहा कर दिया गया है। उन्हें एमएनएस के रास्ता रोको आंदोलन के दौरान आज गिफ्तार किया गया था। राज ठाकरे ने रिहा होने के बाद कहा है कि एमएनएस का रास्ता रोको आंदालन सफल रहा है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। राज ने कहा कि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान का उनके पास फोन आया था और वह उनसे मिलने कल जाएंगे।

महाराष्ट्र में टोल प्लाजा के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का ‘रास्ता रोको’ अभियान शुरू होने के साथ ही पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को उपनगर चेम्बूर में गिरफ्तार कर लिया गया था और जगह-जगह यातायात बाधित करने के कारण कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि राज ठाकरे को उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक पुलिस वैन में ले जाया गया। पुलिस ने पुणे, अहमदनगर और वसई सहित कई जगहों पर मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। मनसे कार्यकर्ताओं ने ठाणे में टायर जलाए और पुणे में कुछ गाड़ियों के टायरों की हवा निकाल दी।

पुलिस ने राज ठाकरे को अभियान में भाग न लेने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद यह अभियान शुरू हुआ। ठाकरे ने पुलिस के नोटिस की परवाह न करते हुए कहा कि राजमार्गों पर सुबह 9 बजे से यातायात अवरद्ध है। ठाकरे के समर्थकों ने पिछले पखवाड़े में राज्यभर में कई टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Wednesday, February 12, 2014, 08:46

comments powered by Disqus