उदयपुर रैली में गहलोत सरकार पर बरसे मोदी, राहुल पर भी साधा निशाना

'शहजादे' पर फिर बरसे मोदी, महंगाई के लिए केंद्र को ठहराया दोषी: मोदी

'शहजादे' पर फिर बरसे मोदी, महंगाई के लिए केंद्र को ठहराया दोषी: मोदीज़ी मीडिया ब्यूरो

-अशोक गहलोत सरकार के दौरान 25 बड़े दंगे हुए हैं।

-मोदी ने पूछा-100 दिन में महंगाई कम करने के वादा का क्या हुआ। कांग्रेस ने वादा किया था कि वह महंगाई कम करेगी। प्याज के दाम में 1500 फीसदी की वृद्धि हो गई है। टीवी सीरियल से प्रभावित हैं राहुल गांधी। राजस्थान की धरती पर कमल उगाइए।

-महंगाई के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र की सरकार रोज नए खेल कर रही है। कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

-मोदी ने कहा-पांच साल तक जेब काटने वाले अब रिबन काटने में लगे हैं। उद्घाटनों की होड़ लगने से बाजारों में कैंची की कमी हो गई है। राहुल की बात कांग्रेस के लोग भी नहीं समझते। लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। राहुल को अपने ही सीएम पर भरोसा नहीं।

-मोदी ने कहा-प्रदेश में उद्घाटनों की होड़ लगी है। हम देश के स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। गुजरात और राजस्थान को अलग नहीं समझता।

उदयपुर : उदयपुर में रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। साथ ही मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेसियों को अभी तक बोलने की समझ नहीं। रैली में गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गुलाब चंद्र कटारिया भी मौजूद हैं। इस रैली में आदिवासी समुदाय का खासतौर से निमंत्रित किया गया है।

मोदी ने कहा, ‘मैं मेवाड़ की धरती पर आया हूं। लोगों की भीड़ हवा का रुख बताय रहा है, हवा का रुख बदल रहा है।इस धरती से अंग्रेजों का ललकारा गया।’

First Published: Saturday, October 26, 2013, 17:38

comments powered by Disqus