मुलायम के बड़े भाई का निधन, कानपुर में रैली रद्द

मुलायम के बड़े भाई का निधन, कानपुर में रैली रद्द

मुलायम के बड़े भाई का निधन, कानपुर में रैली रद्दलखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव का शनिवार देर रात निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 80 साल थी और वह काफी समय से बीमार थे। रतन सिंह यादव को शनिवार शाम मुलायम के पैतृक गांव सैफई (इटावा) स्थित ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 12.30 बजे उनका निधन हो गया। वह करीब एक साल से बीमार थे। मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की कानपुर रैलियां रद्द कर दी गई हैं।

भाई के निधन की सूचना पाकर मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव सहित परिवार के लगभग सभी लोग सैफई पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंचेंगे। करीब एक बजे रतन सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम और अखिलेश अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, इसलिए रविवार को वे चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 27, 2014, 11:20

comments powered by Disqus