Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 09:45
ज़ी मीडिया ब्यूरो सूरत : आसाराम के पुत्र नारायण साईं की करीबी शिष्या जमुना को बुधवार को सूरत कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौर हो कि जमुना ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसने साईं के खिलाफ शहर की दो बहनों द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मुकदमे में से एक के सिलसिले में ऐसा किया।
बलात्कार के मामले में चार दिसंबर को गिरफ्तार किए गए साईं के बच्चे की कथित माता जमुना अब तक पुलिस के सवालों से बच रही थी। डीसीपी (अपराध) शोभा भुटादा ने बताया कि नारायण साईं के बच्चे की मां जमुना ने सूरत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। हम उसे गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश करेंगे।
पुलिस का कहना है कि जमुना का नाम पहली प्राथमिकी में भी है और उससे पूछताछ से साई के खिलाफ मामले को बल मिलेगा। जमुना ने पुलिस को सूचित किया है कि वह मध्यप्रदेश के आश्रम में थी। बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद दो महीने तक पुलिस को देने वाले साई को चार दिसंबर को हरियाणा-दिल्ली सीमा से गिरफ्तार किया गया।
First Published: Wednesday, January 22, 2014, 09:45