गढ़चिरौली में नक्सली हमला, एक कमांडो की मौत

गढ़चिरौली में नक्सली हमला, एक कमांडो की मौत

नागपुर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुबह नक्सली हमले में राज्य के नक्सल विरोधी विशेष बल के एक कमांडो की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए। राज्य पुलिस के नक्सल विरोधी बल ‘सी-60’ का एक दस्ता नक्सलियों के एक समूह की अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आ गया। उन पर यह हमला आसागांव और तोंदेलफता गांवों के बीच हुआ।

मृतक की पहचान गिरिधर नागो आतरम के रूप में हुयी है। जिला प्रशासन ने उनके परिजन को मुआवजे के तौर पर 20 लाख रूपए का चैक सौंपा। घायल कर्मियों को हवाई मार्ग से लाकर नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में रमेश पुनगती , संदीप कोडापे :, प्रकाश चिकराम, अमरदीप भूरशे और मुरलीधर वेलादी शामिल हैं।

First Published: Friday, April 11, 2014, 22:35

comments powered by Disqus