नीडो तानिया के चार दोस्तों के बयान दर्ज

नीडो तानिया के चार दोस्तों के बयान दर्ज

नीडो तानिया के चार दोस्तों के बयान दर्ज नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने अरूणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानिया की मौत के मामले में लाजपत नगर पुलिस थाने में उसके चार दोस्तों के बयान दर्ज किए। तानिया की यहां मारपीट के बाद मौत हो गयी थी।

पुलिस के सामने दिए गए अपने बयान में तानिया के दोस्तों ने कहा कि पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही तानिया और दुकानदार के बीच समझौता हो गया था। तानिया के दोस्तों में एक लड़की भी शामिल थी।

पुलिस ने साथ ही कहा कि गवाहों के बयान के बाद तानिया की मौत के मामले में मंगलवार को सुंदर (27) और पवन नाम के दो भाईयों को गिरफ्तार किया गया। गवाहों ने कहा कि दोनों भाईयों ने भी तानिया को थप्पड़ मारे और उस पर नस्लीय टिप्पणी की।

कल दोनों भाइयों के वकील ने अदालत में उनकी जमानत मांगते हुए कहा था कि दोनों मामले में गवाह हैं और पुलिस ने उन्हें गलत तरीके से फंसाया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 6, 2014, 08:54

comments powered by Disqus