दिल्ली में नेपाली लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप

दिल्ली में नेपाली लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप

दिल्ली में नेपाली लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में 19 वर्षीय एक नेपाली लड़की से चार लोगों ने कथित सामूहिक बलात्कार किया। इनमें से एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना कल शाम दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में उस समय हुई जब आरोपियों में से एक किसी बहाने लड़की को एकांत स्थान पर ले गया। वह लड़की का परिचित था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद वहां उस लड़के के तीन दोस्त और आ गए जिन्होंने लड़की से बारी-बारी बलात्कार किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम होंगे। चौथा आरोपी अभी फरार है। वह भी पीड़िता का परिचित है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 27, 2014, 08:47

comments powered by Disqus