RJD में फूट के सूत्रधार हैं नीतीश कुमार: शिवानंद तिवारी

RJD में फूट के सूत्रधार हैं नीतीश कुमार: शिवानंद तिवारी

RJD में फूट के सूत्रधार हैं नीतीश कुमार: शिवानंद तिवारी ज़ी मीडिया ब्यूरो

पटना: जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी ने आरजेडी में फूट के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया हैं। उन्होंने नीतीश पर सवाल उठाए है और कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल में हुई फूट के असली सूत्रधार नीतीश हैं। नीतीश के खिलाफ ऐसा बोलकर एक बार फिर उन्होंने बागी तेवर अख्तियार कर लिया है। उन्होंने एक बार इसी बहाने फिर नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ऐसा पहली बार है जब आरजेडी में फूट के मसले पर पार्टी के ही नेता ने नीतीश के खिलाफ आरोप मढ़े है। अबतक इस मसले के लिए विपक्ष ही आवाज उठा रहा था और नीतीश पर आरोप मढ़ रहा था।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि आरजेडी में फूट के असली सूत्रधार नीतीश हैं। उन्होंने कहा कि सबकुछ उनकी जानकारी में हुआ लेकिन पत्रकारों ने जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा तो वह मासूमियत के साथ टाल गए।

गौर हो कि पिछले दिनो आरजेडी में फूट हुई थी। लेकिन 13 बागी विधायकों में से 9 पार्टी में लौट गए थे जिससे पार्टी ने राहत की सांस ली थी। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने बहुत हद तक डैमेज कंट्रोल कर लिया था। बगावत करने वाले 13 में से 9 विधायकों को समझा बुझा कर वापस बुला लिया और पार्टी में तोड़फोड़ के लिए सीधे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)


First Published: Thursday, February 27, 2014, 11:09

comments powered by Disqus