नोएडा प्लाट आवंटन : नीरा, अमर सिंह को नोटिस

नोएडा प्लाट आवंटन : नीरा, अमर सिंह को नोटिस

नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव, उनकी दो बेटियों और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह को इस आशय का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है कि नोएडा में उन्हें आवंटित आवासीय प्लाट क्यों नहीं रद्द कर दिया जाए।

नीरा यादव, उनकी बेटियां सुरुचि यादव और संस्कृति यादव, अमर सिंह और राजीव शर्मा को आवंटित वैकल्पि प्लाट को भेदभावकारी मानते हुए न्यायमूर्ति जी. एस. सांघवी और न्यायमूर्ति वी. गोपाल गौड़ा की पीठ ने कहा कि चारों को प्लाट आवंटन निरस्त किए जाने का नोटिस जारी किया जाए। नोएडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के माध्यम से भेजे जाने वाले नोटिस का जवाब 10 सप्ताह में मांगा गया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 28, 2013, 23:28

comments powered by Disqus