लक्ष्मण के खाते से 10 लाख रुपए गायब करने पर एक गिरफ्तार

लक्ष्मण के खाते से 10 लाख रुपए गायब करने पर एक गिरफ्तार

लक्ष्मण के खाते से 10 लाख रुपए गायब करने पर एक गिरफ्तारकोलकाता : पूर्व क्रिकेटर वी वी एस लक्ष्मण के बैंक खाते से नेटबैंकिंग के जरिए कथित तौर पर 10 लाख रुपए निकालने के लिए शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि माल्दा निवासी इजाजुल को बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के तहत आने वाले साल्ट लेक क्षेत्र से तब गिरफ्तार कर लिया गया जब लक्ष्मण के हैदराबाद स्थित बैंक खाते से 10 लाख रुपए उसके खाते में जमा हुए। उस राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधक ने पुलिस को इस असामान्य लेनदेने के बारे में सूचित किया जिसमें आरोपी का खाता है।

इस बीच हैदराबाद जिला पुलिस ने बिधाननगर जिला पुलिस आयुक्त कार्यालय को लक्ष्मण के खाते से 10 लाख रुपए गायब होने की जानकारी दी थी। बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के डीसी (जासूसी विभाग) अर्णव घोष ने बताया कि इजाजुल से पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद इसका खुलासा हुआ कि आरोपी ने पूर्व क्रिकेटर के खाते से राशि नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करके निकाली थी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 1, 2014, 10:08

comments powered by Disqus