लाजपत नगर लूट मामले में एक और गिरफ्तार

लाजपत नगर लूट मामले में एक और गिरफ्तार

लाजपत नगर लूट मामले में एक और गिरफ्तार नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के व्यस्त लाजपत नगर इलाके में 28 जनवरी को दिन दहाड़े करीब 8 करोड़ रुपये लूट मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि लूट कांड के सरगना में से एक अजय को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

अजय उस नाबालिग का रिश्तेदार है जिसने इस लूट की साजिश रची। मामले में नाबालिग को पहले ही हिरासत में ले लिया गया जबकि तीन अन्य गुर्गे को चंडीगढ से गिरफ्तार किया गया। व्यवसायी राजेश कालरा के लिए काम करने वाले नाबालिग ने अजय को इसके लिए तैयार किया कि उसका बॉस बड़ी मात्रा में पैसों का लेन देन करता है और धनी बनने के लिए उसे लूटा जाए। अजय ने फिर शक्ति नायडू को तैयार किया जिसने वारदात को अंजाम देने में मदद की।

हालांकि, शक्ति और कई अन्य का अभी भी कोई अता पता नहीं है। पुलिस ने कुछ जगहों से लूट की रकम बरामद की। पर, वास्तविक रकम के बारे में अभी भी कुछ पता नहीं चला है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 3, 2014, 12:15

comments powered by Disqus