पटना ब्लास्ट के आरोपी झारखंड के, तलाश शुरू

पटना ब्लास्ट के आरोपी झारखंड के, तलाश शुरू

रांची : पटना में सीरियल धमाकों के कुछ आरोपियों के झारखंड के होने के बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने झारखंड के विभिन्न जगहों पर छापा मारा और इस दौरान ब्लैक पाउडर बरामद किया है।

रांची के धुर्वा में छापेमारी के बाद एसएसपी साकेत कुमार सिंह ने कहा, ‘ब्लैक पाउडर बरामद किया गया है।’ पुलिस सूत्रों के मुताबिक अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) एस.एन. प्रधान ने कहा कि बिहार पुलिस ने जिन आरोपियों का नाम लिया है वे झारखंड के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘पटना में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट के कुछ आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। हो सकता है कि वे झारखंड से अथवा वहीं से विस्फोटक ले गए हो।’ इस साल रांची में रहने वाले, कथित तौर पर इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्य मंजर इमाम को कोयंबटूर और अहमदाबाद विस्फोटों के मामले में आंतकवाद निरोधक दल ने गिरफ्तार किया था। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 28, 2013, 00:20

comments powered by Disqus