Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 12:10
नई दिल्ली : भीमराव आंबेडकर कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ पूर्व कर्मचारी (पवित्रा) को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पवित्रा ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय) आलोक कुमार ने कहा, ‘हमने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 360 (आत्महत्या के लिए उकसाना) जोड़ ली है और आगे की जांच जारी है।’ कॉलेज के प्राचार्य जीके अरोड़ा को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रशासन ने 11 अक्तूबर से न्यायिक जांच पूरी होने तक के लिए निलंबित कर दिया था।
दिल्ली सरकार ने 9 अक्तूबर को इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। 35 वर्षीय पवित्रा भारद्वाज ने दिल्ली सचिवालय के बाहर 30 सितंबर को खुद को आग लगा ली थी। जल जाने के कारण 7 अक्तूबर को पवित्रा की मौत हो गई थी। पवित्रा ने अरोड़ा और एक अन्य कर्मचारी द्वारा यौन और मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया था। पवित्रा को दो साल पहले कॉलेज से बर्खास्त कर दिया गया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, October 17, 2013, 12:10