बंगाल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं में संघर्ष, 6 घायल

बंगाल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं में संघर्ष, 6 घायल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दो स्थानों पर राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को हुए संघर्ष में छह व्यक्ति घायल हो गए। इसमें तीन को गोली लगी है।

मालदा के कालियाचौक में तीन व्यक्तियों को गोली लगी हुई अवस्था में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दीवार पर नारे लिखने के सवाल पर एक-दूसरे पर गोलीबारी की। घायलों के परिजन कांग्रेस से संबंधित हैं और उन्होंने हमले के लिए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है।

दक्षिण 24 परगना के बासंती इलाके में रिवोलूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एक कार्यकर्ता और उसकी पत्नी तथा पुत्री पर कथितरूप से तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला किया।

आरएसपी के महरुफ सरदार ने कहा कि जिस समय हम पार्टी का झंडा लगा रहे थे, तृणमूल के गुंडों ने मुझे चेतावनी दी, उसके बाद मुझपर हमला किया। वे मेरे घर में भी घुस गए और मेरी पत्नी व पुत्री पर भी हमला किया। तृणमूल के नेताओं ने सरदार के दावों को झूठा करार दिया है और कहा है कि लड़ाई एक संपत्ति विवाद को लेकर हुई थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 17, 2014, 16:50

comments powered by Disqus