Last Updated: Friday, February 21, 2014, 10:01
ज़ी मीडिया ब्यूरोकानपुर: कानपुर में एक पुलिसवाले की गुंडई से वेटर की जान पर बन आई। शहर के होटल में शराब पीने से रोकने पर दारोगा ने एक वेटर को गोली मार दी। गोली मारने के बाद दारोगा फरार हो गया।
चश्मदीदों के मुताबिक कानपुर में घंटाघर चौराहे पर स्थित नीलम होटल पर देर रात दस बजे दारोगा अनिल सिसोदिया अपने साथियों के साथ खाना खाने के लिए पहुंचा। दारोगा खाने के साथ ही होटल में शराब पीने लगा तो वेटर ने उनसे होटल में शराब नहीं पीने की गुजारिश की।
वेटर का मना करना दारोगा को नहीं भाया और अपनी रिवॉल्वर निकाल कर वेटर पर गोलियां चला दीं। एक गोली वेटर के पीठ में लगी है। वेटर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Friday, February 21, 2014, 09:45