Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 23:16
लुधियाना : लुधियाना की एक अदालत ने एक पंजाबी लोक गायक को एक लड़की से बलात्कार के आरोप में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। नक्षत्र गिल को बीती रात गिरफ्तार किया गया और उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट किरण ज्योति के समक्ष आज पेश किया गया। यह गायक अपने राजनीतिक संपर्कों को लेकर भी जाने जाते हैं। बलात्कार के आरोप को लेकर तीन लोगों के साथ उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता एक स्थानीय मॉडल है, जिसने गिल पर मॉडलिंग और संगीत वीडियो अलबम में काम दिलाने के बहाने बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि गायक पर यह आरोप भी लगाया गया है कि लड़की को पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर उसे पिलाने के बाद उसकी एक एमएमएस भी बनाई गई। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि शहर के तीन भवन निर्माताओं ने भी उसके साथ बलात्कार किया, जिन्होंने उसे विदेश भेजने का भरोसा देकर उसके माता पिता से 20 लाख रूपये लिए थे। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 25, 2013, 23:16