`राहुल के 10 अक्टूबर के दौरे से राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी`

`राहुल के 10 अक्टूबर के दौरे से राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी`

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस ने आज कहा कि 10 अक्टूबर को राज्य में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से 2014 लोकसभा चुनावों के पहले उनकी संभावनाओं को बढावा मिलेगा। एक बयान में पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता राजनबीर सिंह ने कहा कि राहुल अपनी प्रगतिशील नीतियों के साथ कांग्रेस के युवा चेहरे का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल 10 अक्तूबर को संगरूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

सिंह ने कहा कि दोषी विधायकों और सांसदों पर अध्यादेश को खारिज करते हुए राहुल ने साबित कर दिया कि वह भ्रष्टाचार और राजनीति के अपराधीकरण के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य इकाई लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो रही है और राज्य में अकाली दल-भाजपा गठबंधन को कड़ी चुनौती देगी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, October 5, 2013, 23:22

comments powered by Disqus