राज ने सरकार को ललकारा- `हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं`

राज ने सरकार को ललकारा- `हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं`

राज ने सरकार को ललकारा- `हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं`ज़ी मीडिया ब्यूरो

पुणे: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने टोल टैक्स वसूली के विरोध में 12 फरवरी को राज्य भर में आंदोलन का आह्वान किया है। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार में यदि हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं।

उन्होंने कहा कि आने वाले सात से आठ दिनों में टोल टैक्स वसूली की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाएगी। राज ने कहा, `टोल देने के लिए मेरा विरोध नहीं है, बल्कि टोल टैक्स किस लिए वसूला जा रहा है और उसकी राशि का कहां उपयोग हो रही है, यह पता चलना चाहिए।

राज्य में केंद्रीय नियमों के अनुसार टोल टैक्स वसूली नहीं हो रही है। टोल नाकों पर सुविधाएं नहीं हैं। अच्छी सड़कें नहीं हैं। राज्य सरकार सड़कों के लिए 13 विभिन्न प्रकार के टैक्स वसूलती है। इतने टैक्सों से जमा राशि का क्या किया जाता है। यह जानने का अधिकार है।`

कुछ दिनों पहले विभिन्न राजमार्गों पर टोल बूथ में तोड़फोड़ के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाने की खातिर कई मामलों का सामना करने वाले राज ने कहा कि वह अपना आंदोलत तब तक चलाने को प्रतिबद्ध हैं जब तक सरकार सड़क कर संग्रह को ‘पारदर्शी’ नहीं बना देती ।

एस. पी. कॉलेज मैदान पर एक रैली को संबोधित करते हुए राज ने कहा, ‘मुद्दे टोल के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के साथ मेरी बैठक निर्थक साबित हुई । अनुचित रोड टैक्स के खिलाफ आंदोलन चलाने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है ।’

(एजेंसी इनपुट का साथ)

First Published: Monday, February 10, 2014, 10:32

comments powered by Disqus