`राजनाथ करेंगे येदियुरप्पा की घर वापसी पर फैसला`

`राजनाथ करेंगे येदियुरप्पा की घर वापसी पर फैसला`

बेंगलुरु : कर्नाटक भाजपा प्रमुख प्रह्लाद जोशी ने आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की घर वापसी के संबंध में फैसला अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के हाथ में है।

येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी के संबंध में किए गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘अब मामला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथजी के हाथ में है। राज्य भाजपा ने अपने विचारों से उन्हें अवगत करा दिया है। उसने केन्द्रीय कमान से कहा है कि वह कांग्रेस विरोधी मत को बंटने से रोके और फिर से एक हो जाए।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे विचारों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने (राजनाथ सिंह) सभी राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत के बाद कहा है कि वह इस मामले में आगे की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। हम उनके निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।’ राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा येदियुरप्पा की पार्टी में वापसी को मंजूरी दिए जाने के बारे में बताते हुए राज्य भाजपा के नेता सुरेश कुमार ने कहा, ‘हमारे अध्यक्ष राजनाथ सिंह सही समय पर हरी झंडी दिखाएंगे।’ (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 26, 2013, 22:50

comments powered by Disqus