दुष्कर्म मामला: जेल गए अपर सचिव जोशी निलंबित

दुष्कर्म मामला: जेल गए अपर सचिव जोशी निलंबित

देहरादून : नौकरी का झांसा देकर युवती से कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले में जेल गये उत्तराखंड के अपर सचिव (गृह) जेपी जोशी को गुरुवार को पद से निलंबित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जोशी के निलंबन से संबंधित प्रस्ताव पर अपने दस्तखत कर दिये।

युवती से कथित रूप से दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जोशी को गत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 5, 2013, 20:35

comments powered by Disqus