Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 11:16
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के गहने समेत उनकी बेशकीमती चीजें चुराने के आरोप में यहां एक मेट्रो स्टेशन पर सात महिला चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार शारदा, पार्वती, रोशिनी, रीता, रेनु, निशा और पूनम को बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। ये सभी प्रेमनगर कठपुतली कॉलोनी की झुग्गी बस्ती की रहने वाली हैं।
पुलिस उपायुक्त :रेलवे: संजय भाटिया ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 6.5 लाख रूपए मूल्य के गहने जब्त किए हैं। रेनु, रोशनी और पार्वती अन्य आपराधिक मामले में भी शामिल थीं।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, April 26, 2014, 11:16