गुड़गांव: मॉल में मसाज के बहाने सेक्स का धंधा

गुड़गांव: मॉल में मसाज के बहाने सेक्स का धंधा

ज़ी मीडिया ब्यूरो

गुड़गांव: पुलिस ने हरियाणा के गुड़गांव में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां सेक्टर 31 स्थित एक मॉल में यह रैकेट चल रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़ी पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गुड़गांव में मॉल के अंदर सेक्स रैकेट का यह अपनी तरह का पहला मामला है।

पुलिस को लंबे समय से यहां के बारे में शिकायत मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 14 के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मॉल पर छापा मारा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मॉल में स्थित स्पा और मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा था।

सेक्स रैकेट के आरोप में 20 से 25 साल की पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को डयूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Wednesday, April 23, 2014, 10:42

comments powered by Disqus