दिग्विजय ने आंध्र के राज्यपाल से मुलाकात की

दिग्विजय ने आंध्र के राज्यपाल से मुलाकात की

हैदराबाद: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिह ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल.नरसिम्हन से मुलाकात की।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पृथक तेलंगाना गठन के विधेयक को राज्य विधानसभा में भेजने के बाद यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विधेयक की प्रति राज्यपाल के दफ्तर को सुपूर्द कर दी है। वह गुरुवार रात विशेष विमान से यह विधेयक ले कर आए थे।

विधेयक पर विधानसभा में चर्चा को आसान बनाने के लिए लगातार दूसरे दिन दिग्विजय सिंह ने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। दिग्विजय आंध्र प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी हैं। दिग्विजय ने दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोस्ता सत्यनारायण से मुलाकात की। तेलंगाना और सीमांध्र (रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश) के नेताओं ने दिग्विजय से मुलाकाता की। रायलसीमा से राज्यमंत्री सी.रामचंद्रैया और तेलंगाना के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली शब्बीर ने दिग्विजय से यहां मुलाकात की। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 13, 2013, 16:34

comments powered by Disqus